By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शहादत के दसवें के दिन भी अंग्रेजों ने शेरपुर में खेला खूनी खेल, तिरंगा फहराते 8 जवान हुए थे शहीद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शहादत के दसवें के दिन भी अंग्रेजों ने शेरपुर में खेला खूनी खेल, तिरंगा फहराते 8 जवान हुए थे शहीद
IMG 20250829 WA0229
गाजीपुर

शहादत के दसवें के दिन भी अंग्रेजों ने शेरपुर में खेला खूनी खेल, तिरंगा फहराते 8 जवान हुए थे शहीद

Sonu sharma
Last updated: August 29, 2025 1:09 pm
Sonu sharma
Published: August 29, 2025
Share
SHARE
img 20250829 wa02297242730579502718973
शहादत के दसवें के दिन भी अंग्रेजों ने शेरपुर में खेला खूनी खेल, तिरंगा फहराते 8 जवान हुए थे शहीद 3

गाजीपुर । स्वतंत्रता संग्राम मेंं भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर तिरंगा फहराने के समय 18 अगस्त 1942 को शहीद हुए शेरपुर के जांबाजों की वीर गाथा भला किसे नहीं याद होगी। आठ जवानों का बलिदान लेने के बाद भी अंग्रेजों का अत्याचार यही नहीं रुका, उन्होंने उन शहीदों के दशगात्र (दसवां) के दिन 29 अगस्त को शेरपुर गांव में जमकर खूनी खेल खेला और तांडव मचाया। इसे याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं। शेरपुर के वीर जवानों की वीरता और त्याग ने अंग्रेज प्रशासन की नींद हराम कर दिया था। अंग्रेजी हुक्मरान अब शेरपुर को चैन से रहने देना नहीं चाह रहे थे। 18 अगस्त 1942 को तहसील मुख्यालय पर तिरंगा फहराने में शेरपुर के जिन आठ सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनका दशगात्र (दसवां) 29 अगस्त को था। इस दिन गांव में शहीदों के परिजनों व सगे संबंधियों द्वारा क्षौर कर्म व पिंडदान क्रिया की जा रही थी । अंग्रेज हुक्मरानों के आदेश पर शेरपुर में अंग्रेजों की (बलूची) फौज आ पहुंची बाढ़ का समय था। कलेक्टर मुनरो तथा पुलिस अधिकारी हार्डी बोट के सहारे गांव के पूर्वी छोर स्थित एक दरवाजे पर बैठ गये और अंग्रेजी फौज हाथों में गांव का नक्शा लेकर लूटपाट तथा हत्या का तांडव शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों को नाव से भागड़ पार करा रहे खेदन यादव को अंग्रेजी फौज ने गोलियों से शहीद कर दिया। गांव में लूटपाट का विरोध करने पर राधिका देवी पत्नी गिरगिट पांडेय को भी अंग्रेजी फौज ने शहीद कर दिया। अंग्रेजी फौज को देखते ही गांव के रमाशंकर लाल पर देशभक्ति का जुनून जोर पकड़ लिया और जोर-जोर से देशभक्ति और अंग्रेजों के खिलाफ नारे लगाने लगे। अंग्रेजी फौज के सिपाहियों ने उनपर भी गोलियां बरसा दीं, जिससे भारत मां के जाबांज सपूत रमाशंकर लाल भी अपने प्राणों का बलिदान कर देश की आन बान और सम्मान में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों में शामिल हो गये।

advertisement
वछात्रसंघ चुनाव कराने हेतु गाजीपुर के समस्त महाविद्यालयो के छात्रनेताओं की लंका मैदान हुई बैठक और बनी आंदोलन की रणनीति
सादात में लापता युवा सर्राफ तीसरे दिन लौटा घर, परिजनों में खुशी का माहौल
लक्ष्मी विश्वकर्मा के हत्या आरोपी के  गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन
सोनू कश्यप हत्याकांड: दोषियों को फांसी व पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग
बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

गिरफ्तार तस्कर के पास से 1 किलो 250 ग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन की गई बरामद

Sonu sharma
Sonu sharma
October 21, 2024
इनामी :  कुश्ती – दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो के दांव-पेंच देखने उमड़ा जन सैलाब
अटल शौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा श्रृषि पंचमी व्रत
सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्ग के पदों की समाप्ति का प्रदेश व्यापी विरोध प्रारम्भ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, सुरक्षा पर सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?