By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित
गाजीपुर

आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

Sonu sharma
Last updated: September 17, 2024 7:25 pm
Sonu sharma
Published: September 17, 2024
Share
SHARE

                                                             
गाजीपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना का मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आड़िसा (भुनेश्वर) में आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के विकास भवन सभागार गाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के साथ परियोजना निदेशक राजेश यादव, डिप्टी कलेक्ट्रर सदर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य अधिकारियों  तथा लाभार्थियों की उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को मुख्य विकास अधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं जिला विकास अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से उनके उद्बोधन को सुना एवं कार्यक्रम का समापन के उपरान्त उपस्थित आवास लाभार्थियों को अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लाभार्थियों को उनके खाते में पैसा जाने हेतु बताया एवं अपील किया कि जैसे ही पैसा प्राप्त हो आवास को जल्द से जल्द बनवा लिया जाय यह पैसा किसी अन्य जगहो पर खर्च न करे केवल आवास के लिए प्राप्त हुआ है। अध्यक्षा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थी अल्पसंख्यक वर्ष 2024-25 विकास खण्ड सदर में 15 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया तथा 21 आवास को चाभी देकर गृह प्रवेश होने का प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार की महत्वपूर्ण महात्वाकांक्षी योजना है। यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के 2 चरणों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक जनपद के निम्नलिखित विवरण के अनुसार 80243 आवासविहीन परिवारों को आवासीय सुविधा से आच्छादित कराया गया है. लाभार्थी अपने आवासो में निवास कर रहे है, इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित कर उनके खाते में एक साथ प्रधानमंत्री द्वारा प्रथम किस्त की धनराशि रू. 40 हजार की धनराशि आज भेजी जा रही है। योजना के अन्तर्गत योजना प्रारम्भ से अबतक 80558 लाभार्थियों को आवास की सुविधा से आच्छादित किया गया है। प्रथम चरण का वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 योजना से आच्छादित लाभार्थी 17162 आवास से लाभान्वित हुए एवं द्वितीय चरण का 2020-21 से 2023-24 में आवास से आच्छादित लाभार्थी 63081 लाभार्थी को आवास दिया गया तथा तृतीय चरण में 2024-25 से 2028-29 तक 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित प्रथम किस्त आज प्रधानमंत्री द्वारा खाते में जारी की गयी है तथा नया आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारम्भ किया जा रहा है।  उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत नया सर्वे 2024 आवास प्लस एप के माध्यम से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसकी लांचिग आज प्रधानमंत्री द्वारा की गयी है। इस आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से आवासविहीन परिवारो व कच्चे दीवाल के कच्चे छत वाले घरो में रहने वाले परिवारों का सर्वे करके आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी, जिसके आधार पर आवासविहीन परिवारों को वित्तीय वर्ष 2024-25से 2028-29 तक आवास की सुविधा से आच्छादित कराये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। जनपद के 16 विकास खण्डों के आधीन आने वाली 1238 ग्राम पंचायतो में आवास प्लस सर्वे 2024 हेतु कुल 345 सर्वेयर तैनात कर दिये गये है, जिनके द्वारा सर्वे की कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत पूर्ण का जानी है। उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा पात्रता मापदण्डो को भी सरल बनाया गया है, जिससे कि ग्रामीण आवास विहीन परिवार और आसानी से आवास की सुविधा प्राप्त कर सकें। भारत सरकार द्वारा दोपहिया वाहन, लैण्डलाइन फोन, रेफ्रिजरेटर को अपात्रता मापदण्डो से बाहर कर दिया गया है तथा परिवार की आय की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त भूमि के मापदण्डों को भी शिथिल किया गया है। योजना के अन्तर्गत पात्रता मापदण्ड में  आवासविहीन परिवार, आश्रय विहीन परिवार, कच्ची दीवाल व कच्चे छत के मकान में रहने वाले परिवार,हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदूर हो लाभ प्राप्त कर सकते है। योजना के अन्तर्गत अपात्रता मापदण्डो में  पक्की छत और/या पक्की दीवारो वाले मकानों में रहने वाले सभी परिवार और दो से अधिक कमरों के मकान में रहने वाले परिवार, बेसहारा/भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले, मोटरयुक्त तिपहिया/बौपहिया वाहन वाले परिवार तिपहिया/चौपहिया कृषि उपकरण वाले परिवार, 50,000 रू. अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड वाले परिवार, आयकर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य 15000 रू. से अधिक प्रति माह कमा रहा हो,. व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो, वे परिवार, जिनके पास 5.00 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भमि हो को आवास से लाभान्वित नही हो सकेगे।

advertisement
कुंभ में खुले आसमान के नीचे पुआल बिछाकर लाखों श्रद्धालुओं को छोड़ दी है सरकार : सपा विधायक डॉ बीरेंद्र यादव
सरगना पवन श्रीवास्तव गिरफ्तार
मुख्तार अंसारी के वकील और सिविल बार के पूर्व उपाध्यक्ष लियाकत अली पर दबंगों ने किया हमला
होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां
सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में हो रही काफी दिक्कत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250916 WA0183
गाजीपुर

गाजीपुर लंका में 21 सितंबर को होगा भगवान विश्वकर्मा की प्रभात फेरी भंडारा

Sonu sharma
Sonu sharma
September 16, 2025
वाराणसी: लापता किन्नर की हत्या का खुलासा, सिर के बाल काटकर गला दबाकर कुएं में फेंका शव
प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में बीईओ ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
गाजीपुर में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त  पदों की भर्ती आवेदन  प्रक्रिया शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?