By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद
WhatsApp Image 2025 12 27 at 8.59.51 PM
Homeउत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद

Shakti
Last updated: December 27, 2025 9:01 pm
Shakti
Published: December 27, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। गहमर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के एक मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी पर दो लोगों की जघन्य हत्या और एक व्यक्ति के लापता होने का गंभीर आरोप है।

advertisement

जानकारी के अनुसार, गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह और सेवराई चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर हत्याकांड में वांछित खेलुराय पट्टी निवासी ओम सिंह थाना क्षेत्र में मौजूद है और फरार होने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मठिया घाट के पास पहुंची।

advertisement

पुलिस द्वारा संदिग्ध को रोकने का प्रयास करने पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

advertisement

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराधियों पर और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

WhatsApp Image 2025 12 27 at 8.58.15 PM 1
गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद 4
WhatsApp Image 2025 12 27 at 8.58.15 PM
गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद 5
समाज को तोड़ने वाली शक्तियों से मुकाबले के लिए तैयार रहें युवा…
बाबा गोरखनाथ गौशाला की स्थिति दयनीय, भिक्षाटन कर पाले जा रहे गौवंश
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गणित का परिणाम घोषित
युवा समाजसेवी आशीष पाठक ने नवबर्ष पर असहायों को किया कंबल वितरण
हमलावर ने किया जानलेवा हमला लाठी डंडे से पीटकर ग्राम प्रधान को किया अधमरा,हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260123 WA0346
गाजीपुर

रक्तदान कर मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन

Sonu sharma
Sonu sharma
January 23, 2026
UP बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड: प्रिंसिपल के घर से 14 लोग गिरफ्तार, 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद
हौसला बुलंद चोरों ने दो गांवों में तीन घरों से लाखों के गहने व नकदी लेकर हुए फरार
सावित्रीबाई फुले जयंती पर गोविंदपुर में वंचित बच्चों संग प्रेरणादायी आयोजन
आक्सफोर्ड इंन्टरनेशनल स्कूल एवं चंन्दनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?