
गाजीपुर । छात्रनेताओं ने पुलिसिया अत्याचार से मृत हुए स्व सियाराम उपाध्याय जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस सभा में वक्ताओं ने पुलिस की बर्बरता की निंदा की और न्याय के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। श्रद्धांजलि सभा में यह तय किया गया कि मंगलवार, 16 सितंबर को सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, अंशु पांडेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय, अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय, जस्सू राय, शिवम सिंह, कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी, अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय, सुधांशु रंजन पांडेय, सत्यार्थ स्वामी, मनीष चौधरी, विनोद सिंह, पवन सिंह, निलेश बिंद आदि लोग मौजूद थे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।



