गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में लगे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर से 23 वर्षीय अमन कुमार को पकड़ा।
पकड़े गए अभियुक्त के पिट्टू बैग से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत 5,760 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (रेलवे) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जीआरपी ने बताया कि बरामद शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।



