By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गोपष्टमी को शंकराचार्य जी ने रवाना किए सभी प्रदेशों में गौप्रतिनिधि
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > वाराणसी > गोपष्टमी को शंकराचार्य जी ने रवाना किए सभी प्रदेशों में गौप्रतिनिधि
वाराणसी

गोपष्टमी को शंकराचार्य जी ने रवाना किए सभी प्रदेशों में गौप्रतिनिधि

avinash yadav
Last updated: November 10, 2024 11:45 am
avinash yadav
Published: November 10, 2024
Share
SHARE

राष्ट्र के सभी जिलों प्रतिष्ठित होगा गौध्वज

advertisement
img 20241110 wa00136773990154049614354
गोपष्टमी को शंकराचार्य जी ने रवाना किए सभी प्रदेशों में गौप्रतिनिधि 3

वाराणसी। सनातन धर्म के वेद, उपनिषद धर्मग्रंथ एवं सनातन धर्मी हिन्दु की पवित्र भावना रामा गो (वेदलक्षणा गाय) को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा देती है लेकिन भारत के कानून में गो को पशु के रूप में अपमानित तिरस्कृत किया गया है जिसके कारण उसकी हत्या एवं दुर्गति हो रही है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केन्द्रीय सूची में प्रतिष्ठित कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्यामुक्त भारत बनाने के लिए सम्पूर्ण भारत में चारो जगद्गुरु शंकराचार्य आम्नाय पीठों के आशीर्वाद एवं निर्देशन में गो प्रतिष्ठा आंदोलन निरंतर जारी है जिसके लिए ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज संपूर्ण भारत के 36 प्रदेशों की राजधानी में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने हेतु विगत 22 सितंबर से 27 अक्टूबर तक गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा पूरी कर चुके है। पूज्य शंकराचार्य जी के निर्देशन में एवं गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणि जी के सान्निध्य में गौभक्तों के साथ 26663 किलोमीटर लंबी यात्रा को 22 सितंबर को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि की परिक्रमा से आरंभ कर 36 दिन के अंदर प्रत्येक प्रदेश की राजधानी में गो ध्वज की स्थापना एवं गो धर्मसभा को आयोजित कर 27 अक्टूबर को श्री वृंदावन धाम में विश्राम दिया गया।

advertisement
img 20241110 wa00124649056998637961462

इसी आंदोलन के अगले अध्याय के आरम्भ हेतु आज गोपाष्टमी के पावन दिवस जगद्गुरु शंकराचार्य जी के नेतृत्व में भारत के 36 प्रदेशों के प्रभारियों की गो गोष्टी श्री विद्या मठ, केदारघाट, वाराणसी में रखी गई थी जहां गोपाष्टमी के पावन दिवस पूज्य शंकराचार्य जी ने गो पूजन करने के पश्चात धर्म सम्राट् यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज जी के नेतृत्व में 1966 में हुए गौरक्षा आंदोलन को स्मरण कर के गोभक्त बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करी।

advertisement

जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने वर्तमान संवत्सर को गौ संवत्सर के रूप में घोषित किया है जिसके अंतर्गत गो प्रतिष्ठा आंदोलन के अगले क्रम में अब जिला स्तर, विधानसभा स्तर पर गो ध्वज की स्थापना की जाएगी जिसके लिए 36 प्रदेश के प्रभारियों को गो ध्वज प्रदान किए गए। इसी वर्ष 14 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रयागराज माघ मेले में 324 कुंडिय ……..यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित है जो निरंतर एक माह तक गौमाता की प्रतिष्ठा हेतु चलता रहेगा जिसमें सम्पूर्ण भारत से करोड़ों लोग सम्मिलित होंगे। गो गोष्टी में यह भी निश्चित किया गया कि सभी निर्वाचित सांसदों के दरवाजों पर गो सांसदों द्वारा ग्रीष्मकालीन सत्र से 15 दिन पूर्व धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित सांसदो से अपेक्षा की जाएगी कि स्वयं को गोभक्त या गोद्रोही घोषित करें। इसी गोवसंवत्सर के पूर्ण होने पूर्व 27 मार्च 2025 को वाराणसी में गो महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें सम्पूर्ण भारत से 1.25 करोड़ गोभक्त सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र के सनातनी गोभक्तो, गो प्रतिष्ठा हेतु सतत संघर्ष करने वाले आंदोलकारियों, गोरक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा सम्पूर्ण भारत में कम से कम 33 करोड़ गो मतदाताओं को शपथ दिलाने का अभियान तेज किया जाएगा। ज्ञात हो कि संपूर्ण देश में अब तक लगभग 5 करोड़ सनातनी गो मतदाता के रूप में शपथ दिलाई गई है। गो प्रतिष्ठा आंदोलन द्वारा गोहत्या पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित हो , गौमाता राष्ट्रमाता के सम्मान से अलंकृत हो तब तक यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा तथा नित प्रतिदिन आंदोलन प्रखर होता जाएगा। अपने प्राणों की आहुति देकर भी गौमाता की रक्षा की प्रतिज्ञा का नाम ही गो प्रतिष्ठा आंदोलन है।
इस अवसर पर 36 प्रांतों से आए हुए गो प्रदेश प्रभारी सम्मिलित हुए।

शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज द्वारा रवाना किए गए सभी प्रदेशों में भेजे गए गौप्रतिनिधि के नाम क्रमशः है👇
आंध्र प्रदेश से संजय सती जी
अरुणांचल प्रदेश से मनमोहन श्रीवास्तव
असम से रणजीत दस
बिहार से पीयूष तिवारी
छत्तीशगढ़ से ओम प्रकाश शर्मा
गोवा से किशन जयसवाल गुजरात से हरीश चौहान
हरियाणा से जय किशन शर्मा
हिमांचल प्रदेश से सुनील ठाकुर
झारखंड से शिवाजी परमार
कर्नाटक से प्रवीण जैन
केरल से सुभाष हिंगोले
मध्य प्रदेश से महेंद्र भार्गव
महाराष्ट्र से नवनाथ दुधल
मणिपुर से अशोक सिंह
मेघालय से राजा सक्षम सिंह योगी
मिज़ोरम से हर्ष मिश्रा
नागालैंड से राजीव झा
उड़ीसा से चित प्रकाश ब्रह्मचारी
पंजाब से सुभाष मल्होत्रा
राजस्थान से बाबूलाल जाँगीर जी
सिक्किम से गौरव कुमार जी
तमिल नाडु से महेंद्र तिवारी जी
तेलंगाना से महेंद्र तिवारी
त्रिपुरा से अमित चौहान
उत्तर प्रदेश से दयाशंकर दास
उत्तराखण्ड से विकास पाटनी
पश्चिम बंगाल से सोहम दास जी
चंडीगढ़ से राजेंद्र मिश्रा जी
जम्मू कश्मीर से दीपू रैना जी
लक्षद्वीप से आचार्य विजय प्रकाश
पुडुचेरी से अधवान जी
लद्दाख से गोपाल दास जी

विद्यार्थी परिषद ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
गौहत्या के दोषियों को कठोर सजा देने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से लिया आशीर्वाद
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट असोसिशन एवं पद्म कुंज फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे
लायंस क्लब एवं भाजपा रोहनिया मंडल ने किया कंबल वितरण का आयोजन
एबीवीपी ने जेन-ज़ी को विवेकानंद के राष्ट्रवादी दर्शन से जोड़ा” स्वामी विवेकानंद जयंती पर रोहनिया में संगोष्ठी का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

ऐतिहासिक विशाल धम्म चारिका पद यात्रा पहुंची,कठवां मोड़ 

Sonu sharma
Sonu sharma
November 21, 2024
स्काउट गाइड की मंडलीय रैली में गाजीपुर को मिला ओवरऑल चैंपियन का खिताब
मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मोहीनुद्दीन अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 9 फरवरी को होगी अगली कार्यवाही
सच्चे मन से संत-सेवा,सत्संग से ईश्वर की प्राप्ति संम्भव होती है : ज्योतिष प्रकाश
विज्ञान प्रदर्शनी एवं युवा संसद में छात्र- छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?