गाजीपुर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं (कक्षा 11–12 को छोड़कर) की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, शिक्षण संस्थानों द्वारा समस्त पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 तय की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाहियां पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट
https://scholarship.up.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



