
गाजीपुर । पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी के तांबे और एल्युमिनियम के तार किये बरामद। 2 बोलेरो वाहन समेत 213.50 किलो तांबे और 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार किये बरामद। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये। 4 अभियुक्तों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार। खानपुर पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में चोरी के तांबे और एल्युमिनियम के तार बरामद किये हैं। इनकी कुल कीमत 2 लाख रुपये बतायी जा रही है। 4 अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी का माल लेकर जौनपुर की तरफ जा रहे हैं। जब उनको रोक कर पूछताछ की गयी तब उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। इन्होंने बताया कि ये बिहार से इस चोरी के समान को लेकर आ रहे थे और इसे जौनपुर में बेचने की फिराक में थे। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



