By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में राजधानी दिल्ली में भावपूर्ण प्रार्थना सभा….
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में राजधानी दिल्ली में भावपूर्ण प्रार्थना सभा….
IMG 20251112 WA0093
गाजीपुर

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में राजधानी दिल्ली में भावपूर्ण प्रार्थना सभा….

Sonu sharma
Last updated: November 12, 2025 1:20 pm
Sonu sharma
Published: November 12, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में आज राजधानी दिल्ली के चिन्मय मिशन परिसर में भावपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की गई. 25 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन होने के बाद, 7 नवंबर को गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर कलां में स्वर्गीय राजेश राय की तेरहवीं संपन्न हुई थी. आज की यह प्रार्थना सभा उनके परिवार, मित्रों और गणमान्य व्यक्तियों के बीच स्वर्गीय राजेश राय के सरल स्वभाव, ईमानदारी और संत-जैसे जीवन को याद करने का अवसर बनी. इस दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई को याद करते हुए गहन शोक व्यक्त किया, जिससे वहां उपस्थित सभी जन भावुक हो गए.CMD उपेंद्र राय का हृदयस्पर्शी शोक संदेशप्रार्थना सभा के दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई ‘गुड्डू भाई’ को याद करते हुए कहा, “गुड्डू भाई की मौत के समय मैं बहुत असहाय था. मैं गुड्डू भाई की याद में रो नहीं पाया. लेकिन उनके चले जाने से मुझे बहुत दुख हुआ.”उन्होंने आपसी प्रेम-भाव व्‍यक्‍त करते हुए बताया-“पांच भाई-बहनों के बीच गुड्डू भइया सबसे सहज, सरल और ईमानदार इंसान थे. मेरे से आयु में 7 साल बड़े थे. गांव और रिश्तेदारी गुड्डू भैया ही संभालते थे. गुड्डू भैया स्वभाव के संत थे, साधु थे.” CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “हमारे सबसे बड़े भाई एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं. उनके बाद दो बहनें. फिर राजेश भाई गुड्डू भाई थे.”उन्होंने अपने भाई के निधन पर मिले संदेशों का उल्लेख करते हुए भावुकता से कहा,“मेरे भाई के निधन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, अनुप्रिया पटेल ने शोक संदेश भेजा. जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा हमें सांत्‍वना देने मेरे घर आए.”उन्होंने अपने दिवंगत भाई के गुणों की सराहना करते हुए कहा, “हम भाइयों-बहनों में गुड्डू भाई को कुछ नहीं चाहिए था. मुझे लगता है कि इंसानों का सबसे अच्छा गुण यही है.” CMD उपेंद्र राय ने खुद को परिवार का सबसे अच्छा श्रोता बताते हुए हास्य का पुट देते हुए कहा, “मैं परिवार में सबसे अच्छा श्रोता हूं. हालांकि, मेरे दोस्त और शुभचिंतक कहते हैं कि मैं थोड़ा बहुत अच्छा बोलने लगा हूं.” उनकी ये बातें सभा में उपस्थित सभी को गहरे तक छू गईं.
गणमान्य व्यक्तियों की श्रद्धांजलि और सांत्वना इस प्रार्थना सभा में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने विशेष रूप से परिवार से मुलाकात की और गहन संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. विख्यात कवि-कथावाचक कुमार विश्वास ने उपेंद्र राय को ढांढस बंधाते हुए भावुक संदेश दिया. अन्य प्रमुख हस्तियों में जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी, आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ. शिव कुमार शरीन, कांग्रेस नेता मुमताज पटेल, बीजेपी विधायक पंकज सिंह, हर्षवर्धन, नीरज शेखर, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम तथा पत्रकारिता जगत के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. सभी ने स्वर्गीय राजेश राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.
श्रद्धांजलि सभा में पहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुँचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत राजेश राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि दी.CMD उपेंद्र राय के आवास पर आयोजित शोक सभा में भी आचार्य पवन त्रिपाठी और अन्य ने परिवार के साथ समय बिताया. चिन्मय मिशन में हुई मुख्य सभा के दौरान उपस्थित लोग स्वर्गीय राजेश राय के तस्‍वीर पर माल्यार्पण करते नजर आए, जहां फूलों से सजी फ्रेम और दीप प्रज्वलन ने माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया.निखिल बेरी की मधुर प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कियाप्रार्थना सभा का एक खास आकर्षण निखिल अवार्ड विजेता गायक निखिल बेरी की भावपूर्ण प्रस्तुति रही. उन्होंने ‘जीवन की प्रभु सांझ ढली है, अब तो शरण में ले लो..’ और ‘हमें रास्तों की जरूरत नहीं है, हमें तेरे पैरों के निशां मिल गए हैं…’ जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इन मधुर धुनों को सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे, और कईयों की आंखें नम हो गईं. यह प्रस्तुति सभा के अंत की एक मार्मिक विदाई बनी. CMD उपेंद्र राय के सोशल मीडिया हैंडिल (ट्विटर) पर इस प्रार्थना सभा का लाइव प्रसारण साझा किया, जिससे जुड़कर बहुत-से लोगों ने स्वर्गीय राजेश राय को श्रद्धांजलि दी. यह सभा न केवल परिवार का दुख कम करने वाली रही, बल्कि स्वर्गीय राजेश राय के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली भी साबित हुई.भारत एक्सप्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करता है. स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति अमर रहे।

advertisement
सादात में डॉ लालपैथ लैब की तरफ से लगा कैम्प, गणतंत्र दिवस तक होगा न्यूनतम मूल्य पर ब्लड जांच
8 वर्षीय नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल के कारावास…..
अर्पण, तर्पण व समर्पण के ही सद्बगृहस्थ का लक्षण : यज्ञाचार्य श्रीधर द्विवेदी
काशी दास पूजन में मचा कोहराम, हाई टेंशन तार की चपेट में आए सात लोग, चार की दर्दनाक मौत
गाज़ीपुर: BLO–BLA की सक्रिय भागीदारी के साथ बैठक सम्पन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अनिवार्य
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
abbas ansari 1
गाजीपुर

अब्बास अंसारी की रिहाई में देरी, परिवार और समर्थकों में बेचैनी 28 मार्च को है पिता मुख्तार अंसारी की पहली बरसी

Sonu sharma
Sonu sharma
March 18, 2025
राष्ट्रीय युवा दिवस पर महिला पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से छात्राओं को किया गया प्रेरित
विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  
30 वर्षों की राष्ट्रसेवा के बाद गांव लौटे सूबेदार रामप्रवेश यादव, अतरौली में हुआ भव्य सम्मान
विश्व योग दिवस पर सादात के स्कूल कॉलेजों में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?