
गाजीपुर । जिला संगठन के निर्देश पर भांवरकोल ब्लाक मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया समाज के संरक्षकों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें अजय गुप्ता को सवऀसम्मत से भांवरकोल का नया अध्यक्ष एवं अजीत गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अजय गुप्ता ने कहा कि समाज ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निवऀह्न का हरसंभव प्रयास करूंगा। कहा समाज के सहयोग से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हरसंभव मदद का प्रयास करूंगा। कहा संगठन को और मजबूत करने में समाज के जागरूक लोगों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर समाज के संरक्षकों विजय बहादुर गुप्ता, रामजी गुप्ता,टी0एन0गुप्ता, रामबचन गुप्ता सहित अमरनाथ गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता,शोभनाथ गुप्ता, टुनटुन, मुन्ना गुप्ता, भैरोनाथ, राजेश, ईश्वर गुप्ता, गोपाल गुप्ता, ति़लोकी गुप्ता, पुन्नू गुप्ता सीताराम गुप्ता, बबलू गुप्ता सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



