By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति पर 18 सितम्बर को जुटेंगे दिग्गज संत महात्मा व गणमान्यजन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति पर 18 सितम्बर को जुटेंगे दिग्गज संत महात्मा व गणमान्यजन
गाजीपुर

महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति पर 18 सितम्बर को जुटेंगे दिग्गज संत महात्मा व गणमान्यजन

Sonu sharma
Last updated: September 16, 2024 1:14 pm
Sonu sharma
Published: September 16, 2024
Share
SHARE

गाजीपुर । सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा श्रावण प्रतिपदा से किए जा रहे चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति 18 सितंबर को होगी। समापन कार्यक्रम में दिग्गज साधु संतों के साथ ही राजनेतागण उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अध्यात्म जगत में एक तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति जी महाराज ने सिद्धपीठ की गद्दी पर आसीन होने के उपरांत अपने गुरुजनों की प्रेरणा से उनके ही मार्ग का अनुसरण करते हुए चातुर्मास अनुष्ठान का संकल्प लिया। इस कड़ी में वह सोमनाथ, नागेश्वर महादेव, त्रयम्बकेश्वर महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, ओम्कारेश्वर, महाकालेश्वर, बाबा विश्वनाथ, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन महादेव, केदारनाथ महादेव, बाबा वैद्यनाथ देवधर, परली वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग तथा नेपाल स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर लगातार प्रवास कर चातुर्मास महायज्ञ संपादित कर चुके हैं। फिलहाल विगत कुछ वर्षों से वह सिद्धपीठ हथियाराम मठ से ही अपना चातुर्मास अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं। चातुर्मास की व्याख्या करते हुए महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति महाराज ने बताया कि चातुर्मास, सनातन वैदिक धर्म में आहार, विहार और विचार के परिष्करण का समय है। यह संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला समय है। इस दौरान तप, शास्त्राध्ययन एवं सत्संग आदि करने का तो विशेष महत्व है ही, सभी नियम सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी बड़ा उपयोगी है। चातुर्मास धर्म, परम्परा, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोने वाला समय माना जाता है। चातुर्मास संयम को साधने का संदेश देता है। बढ़ती असंवेदनशीलता के समय में संयम की यह साधना और भी आवश्यक हो जाती है। संयमित आचरण से हम न केवल मन को वश में करना सीखते हैं, बल्कि हमें धैर्य और समझ भरा व्यवहार करना भी आता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास ऐसा अवसर है, जिसमें हम खुद अपने ही नहीं औरों के अस्तित्व को भी स्वीकार कर उसे सम्मान देने के भाव को जीते हैं। चातुर्मास हमें मन के वेग को संयम की रस्सी से बांधने की प्रेरणा देता है। कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल और जागरूकता के लिए भी चातुर्मास का बड़ा महत्व है। चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को यदि हम केवल तीन शब्दों में कहना या बताना चाहें तो इसका मतलब अर्पण, तर्पण और समर्पण है। इन तीनों में ही त्याग की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित मृणमयी बुढ़िया माई के पुण्य प्रताप से यहां की माटी चंदन से भी पवित्र है। इस पवित्र भूमि पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान से मन को शांति मिलती है। आषाढ़ पूर्णिमा (गुरुपूर्णिमा) तिथि पर गुरुपूजा के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति भादों पूर्णिमा के अवसर पर 18 सितंबर को सिद्धपीठ पर किया जायेगा। इस दौरान काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति महायज्ञ किया जायेगा। इस अवसर पर संत सभा का आयोजन किया गया है। समापन कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के कई महामंडलेश्वर संत, वैदिक विद्वान व राजनीतिक तथा सामाजिक हस्तियों सहित सिद्धपीठ से जुड़े देश के कोने-कोने से शिष्य श्रद्धालु व गणमान्यजन की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसके निमित्त सिद्धपीठ पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मठ की परंपरानुसार यज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुण्य लाभ की कामना संग श्रद्धालु भक्तजन महाप्रसाद ग्रहण करेंगे ।

advertisement
जामिया बहरुल उलूम बहरियाबाद में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस
जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा स्वर्ण, रजत और कास्य पदक जीते
उत्तर प्रदेश सी.के. नायडू ट्रॉफी में गाजीपुर जिले के सचिन सिंह का चयन
डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचारों को बताया मार्गदर्शक
राष्ट्रपति का अभिभाषण आत्मनिर्भर और निर्भीक भारत की गूंज : डॉ. संगीता बलवंत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250410 WA0328
गाजीपुर

संविधान और उसके प्रतीकों के समर्थन में राजनीति एकजुटता जरूरी : बाबू सिंह कुशवाहा

Sonu sharma
Sonu sharma
April 10, 2025
राष्ट्रीय युवा दिवस पर किशोर न्याय बोर्ड में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
सपा युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा – गाजीपुर की सड़कें गड्ढों में तब्दील, नगर पालिका आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी
मां भवानी मंदिर परिसर में सर्वदलीय समाज की बैठक, भाईचारा व शिक्षा पर हुआ मंथन
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया धरना प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?