गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र के अराजी- बुढैला, पांन्डेय का पुरा अमरूपुर में श्री राजेश्वर महादेव महाविद्यालय के संस्थापक एवं समाजसेवी स्व0 अवधेश पांन्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस सूदूर ग्रामीण इलाके में स्व0 अवधेश पांन्डेय ने उच्च शिक्षा के उत्थान के लिए महाविद्यालय की स्थापना शिक्षा के प्रति उनकी गहरी जिज्ञासा का परिणाम है। उनका मानना था कि करईल इलाके के इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आम अभिभावकों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा मिल सकेगी । वे जीवन पर्यन्त समाज सेवा कर गरीबों एवं मजलूमों की हरसंभव मदद करते रहे। भले ही वे हमारे बीच में नहीं रहे। लेकिन उनका उच्च शिक्षा में योगदान एवं उनकी समाजसेवा इलाके के चलते वे अभिभावकों एवं मजलूमों के दिलों में हमेंशा बसे रहेंगे। उनके योगदान को क्षेत्रवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प़वंधक अवध विहारी पांन्डेय, निदेशक रामजी पांन्डेय, कमलेश उपाध्याय, अकालू पांन्डेय, प्रेमचंद सिंह, अरविंद पांडेय, राहुल रंजन पांडेय, अरुण उपाध्याय, शशिकांत राम, संजीव मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।



