मुहम्मदाबाद/गाज़ीपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज के प्रांगण में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व यूपीडा मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय द्वारा नवनिर्मित विज्ञान भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे प्रधानाध्यापक अमित यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘गणतंत्र दिवस अमर रहे’ के नारों से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय प्रांगण पूरे दिन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से गुलजार रहा। मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय एवं समाजसेवी अमरनाथ राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विज्ञान भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “वृद्धाश्रम” नाटक ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा। मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सामाजिक ध्येय को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद्र राय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से यह विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
उन्होंने शेरपुर खुर्द की शहीदी परंपरा को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें यूं ही नहीं मिली है, इसके लिए गांव की धरती ने आठ शहीद दिए हैं, जिन पर पूरे क्षेत्र को गर्व होना चाहिए। उन्होंने स्वयं को इस शहीदी धरती का नागरिक बताते हुए गौरव की अनुभूति व्यक्त की। सभा की अध्यक्षता शशिधर राय ‘टुनटुन’ ने की, जबकि मंच संचालन नारायण उपाध्याय एवं अनुज दुबे ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर अमरनाथ राय, उमेश चंद्र राय, नारायण उपाध्याय, चौधरी दिनेश चंद्र राय, पूर्व प्रधान जेपी राय, लल्लन राय, विद्यासागर गिरि, रामानुज सिंह, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव (पूर्व प्रधानाचार्य), जनार्दन राय, सुशील श्रीवास्तव, अवध किशोर राय, मोहन राय, रविंद्र राय, अक्षयवर राय, कृष्णमोहन गुप्ता, चंदन कुमार, विजेंद्र सिंह, गौरव पांडे, सुरेंद्र नाथ राय, अरविंद राय, मिथिलेश राय, आनंद राय पहलवान, कमलेश्वर नाथ उपाध्याय, हेमनाथ राय, श्रीभगवान राय, नीरज राय, अक्षय राय साधु, बालाजी राय, कृष्ण




