By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न
IMG 20250531 WA0250
गाजीपुर

सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न

Sonu sharma
Last updated: May 31, 2025 10:40 pm
Sonu sharma
Published: May 31, 2025
Share
SHARE
img 20250531 wa02515229231927565301799
सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न 13

गाजीपुर । कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जयकिशुन शाहू, विधायक जखनियां बेदीराम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा एवं ब्लाक प्रमुखों और नामित प्रधानगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया, सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद बलिया सनातन पाण्डेय ने कहा कि जनपद में किसी भी गरीब परिवार को आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।बैठक के दौरान विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा, जिनमें जर्जर सड़कें, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता, नहरों में पानी की उपलब्धता और पेयजल की समस्या शामिल थीं। सांसद अफजाल अंसारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य कई योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद अफजाल अंसारी ने सभी विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची और उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन और रोजगारपरक योजनाओं को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुनिश्चित किया जाएगा।सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि विभागीय योजनाएं अमलीजामा पहन सकें। वहीं उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन पर ज्यादा फोकस रहा जिलाधिकारी ने भी इसका संगठन लिया है, खुदाई की वजह से सड़कों की हालत बेहद खराब है। विभागीय अधिकारियों ने छह माह का समय लिया है।सदर विधायक जयकिशुन शाहू ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। सीवर लाइन से खुदी सड़कों के मुद्दे पर बोले कि इस मामले पर जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों से जवाब तलब किया है और इस योजना में बहुत देर हो रही है, इसे हर हालत में अगले छह माह में पूर्ण करा लिए जाने की बात संबंधित अधिकारियों ने कही है।

advertisement
पशुचर के जमीन पर अवैध निर्माण के लिए कब चलेगा बुलडोजर – दुर्गेश
विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम पीरनगर कार्यालय पर घोषित
हत्या के बीस दिन बाद नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार ,कोर्ट में पेश करते हुए भेजा जेल
चार पहिया वाहन पलटने से ड्राइवर सहित चार लोग घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250520 WA0191
गाजीपुर

पी.जी.कॉलेज गाजीपुर: स्कैन कोड के साथ पहली बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sonu sharma
Sonu sharma
May 20, 2025
होली एकता एवं भाईचारगी एवं कटुता भुलाने का पर्व – नवीन राय
भाजपा नेता को मातृशोक पर संवेदना प्रकट करने पहुंची राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत
पुलिस ने पति, सास, ससुर तथा ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला किया दर्ज
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता अवश्यक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?