By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: साम्प्रदायिक सोच, जातिवाद एवं रूढ़िवादिता के विरोधी थे मुंशीजी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > साम्प्रदायिक सोच, जातिवाद एवं रूढ़िवादिता के विरोधी थे मुंशीजी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
IMG 20250731 WA0220
गाजीपुर

साम्प्रदायिक सोच, जातिवाद एवं रूढ़िवादिता के विरोधी थे मुंशीजी – अरूण कुमार श्रीवास्तव

Sonu sharma
Last updated: July 31, 2025 11:25 am
Sonu sharma
Published: July 31, 2025
Share
SHARE
img 20250731 wa0220403868000119306732
साम्प्रदायिक सोच, जातिवाद एवं रूढ़िवादिता के विरोधी थे मुंशीजी - अरूण कुमार श्रीवास्तव 3

गाजीपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके चंदन नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज में फैली कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए बतौर मुख्य वक्ता महासभा के संरक्षक एवं डीएवी इंटर कालेज के पुर्व प्रवक्ता प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने मुंशी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हिंदी और उर्दू के महान लेखकों में से एक थे। मुंशी जी ने हिंदी कहानी एवं उपन्यास की ऐसी परम्परा कायम की जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। प्रेमचंद जी के राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ने के बावजूद उनका लेखन कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। उनके राजनैतिक संघर्ष उनकी रचनाओं में सामाजिक संघर्ष बनकर सामने आया जिसमें जीवन का यथार्थ और आदर्श दोनों था।उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी केवल साहित्यकार ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। उन्होंने अपनी लेखनी से केवल स्वतंत्रता संग्राम को ही धार नहीं दी बल्कि किसानों मजदूरों की दयनीय स्थिति,दलितों के शोषण, नारियों की दुर्दशा के साथ साथ सूदखोरों, पूंजीपतियों, जमींदारों एवं सामंतियो के मनमानी एवं अत्याचार के खिलाफ बेखौफ होकर अपनी कलम चलायी तथा विधवा विवाह की जमकर वकालत की। मुंशी जी आज के राजनैतिक एवं सामाजिक हालात में पूरी तरह से प्रासंगिक है। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मुंशी जी ने आम आदमी को अपनी रचनाओं का विषय बनाया और उनकी समस्याओं पर खुलकर कलम चलाई। मुंशी जी सामाजिक यथार्थ के सबसे बड़े कथाकार थे। वह वस्तुत: जाति मुक्त, रूढ़ि मुक्त सम्पन्न नये भारत का निर्माण करना चाहते थे। मुंशीजी साम्प्रदायिक सोच के खिलाफ थे। उनकी लेखनी उनके खिलाफ भी खुब चली।उनके जीवन से जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा, अमरनाथ श्रीवास्तव,हर्ष, प्रियांशु,आर्यन, मेघा, सुधांशु आदि उपस्थित थे।
इस संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

advertisement
शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षा कार्यक्रम का शिक्षक संघ ने किया विरोध, कुलपति को भेजा मांग पत्र….
जब तक सूरज चांद रहेगा,बच्चा बाबू तेरा नाम रहेगा : गोपाल यादव
विश्व मधुमेह दिवस पर राजकीय गाजीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यशाला का हुआ आयोजन
साढ़े चार लाख की अवैध शराब के साथ भांवरकोल पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार
एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ

Sonu sharma
Sonu sharma
December 3, 2024
गाजीपुर में खेल आयोजनों के नाम पर शिक्षा विभाग में अवैध वसूली का खुलासा
काशी दास पूजन में मचा कोहराम, हाई टेंशन तार की चपेट में आए सात लोग, चार की दर्दनाक मौत
त्योहारों में अराजक तत्वों पर सख्त नजर रखते हुए, डीएम-एसपी ने किये पैदल रूट मार्च
डाॅ राजेन्द्रबाबू का अपमान नाकाबिले माफी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?