By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सिद्धपीठ हथियाराम में दशहरा पर हुआ ध्वज, शस्त्र, शास्त्र, शक्ति, शिव और शमी वृक्ष का पूजन, महामंडलेश्वर ने हजारों श्रद्धालुओं को बांटा बुढ़िया माई को भोग लगा हलवा पूड़ी का प्रसाद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सिद्धपीठ हथियाराम में दशहरा पर हुआ ध्वज, शस्त्र, शास्त्र, शक्ति, शिव और शमी वृक्ष का पूजन, महामंडलेश्वर ने हजारों श्रद्धालुओं को बांटा बुढ़िया माई को भोग लगा हलवा पूड़ी का प्रसाद
गाजीपुर

सिद्धपीठ हथियाराम में दशहरा पर हुआ ध्वज, शस्त्र, शास्त्र, शक्ति, शिव और शमी वृक्ष का पूजन, महामंडलेश्वर ने हजारों श्रद्धालुओं को बांटा बुढ़िया माई को भोग लगा हलवा पूड़ी का प्रसाद

Sonu sharma
Last updated: October 13, 2024 4:28 pm
Sonu sharma
Published: October 13, 2024
Share
SHARE

गाजीपुर । शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक शक्ति (देवी दुर्गा) की आराधना के उपरांत विजया दशमी के अवसर पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ में परंपरानुसार शस्त्र पूजन, शास्त्र पूजन, ध्वज पूजन, शिव पूजन और शमी वृक्ष का पूजन किया गया। सिद्धेश्वर महादेव के प्रांगण में सत्संग सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि यह सभा विद्वतजनों की है। यहां वक्ताओं की फुलवारी बनाकर इस मंच से प्रेरणा मिलती है, उसे श्रृषि वचन के रूप में हृदय में धारण करें। उन्होंने विजया दशमी के अवसर पर लोगों से अपने अंदर छिपी बुराइयों का परित्याग कर सत्य आचरण करने की अपील की। कहा कि हमारे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से बड़ा कोई आदर्श नहीं हो सकता, उनके आदर्शों से प्रेरणा लें। कहा कि माला जपने से भजन नहीं होता। गौ सेवा, साफ सफाई, मंदिर बनवाना भी भजन के समान है। गीता में भगवान कृष्ण ने कहा कर्म करते रहो, अगरबत्ती धूप माला राम राम कहने से भजन नहीं है। विचार को अच्छा रखना ही भजन कहलाता है।
महात्मा गांधी विद्यापीठ बाराणसी के कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी ने कहा कि आज ज्ञान विज्ञान संस्कृत के पुरोधा इस सभा में मौजूद हैं। यह मठ धार्मिक ही नहीं बल्कि अध्यात्म के साथ तमाम समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय समस्याओं को ऊपर तक ले जाने का कार्य भी करता है। प्रभु श्री राम को पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सभी दायित्व निभाए। हम जिस रामराज्य की कल्पना करते हैं उसे स्थापित करने के लिए हमें अपना दायित्व निर्वहन करते हुए बढ़ चढ़कर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि समाज में लड़की हो या लड़का, दोनों को बराबर हिस्सेदारी देना है। चाहे शिक्षा हो या कोई अन्य क्षेत्र, इसमे हमें अच्छे चरित्र का निर्माण हो सकता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के निदेशक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अध्यात्म की परंपरा सामान्य नहीं है, और उसे पाना धर्म कर्म अर्थ मोक्ष होने पर ज्ञान संत के शरण में जाने पर प्राप्त होने वाला है। केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रोफेसर जेपी लाल ने कहा कि समाज का मार्गदर्शन संतों ने किया है। हमेशा से धर्म के अनुसार सभी कार्य किया जाता है धर्म से ही आचरण मिलेगा। धर्म की रक्षा का मार्गदर्शन का कार्य इस सिद्धपीठ से किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम की लीला देखने का विषय नहीं बल्कि उसे जीवन में उतारने का है। राष्ट्रपति से सम्मानित पद्म विभूषण प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हमेशा से महापुरुषों की कृपा से सभी आनंद मिलता है। धर्म में सभी को कर्मों में बांटा गया है। इस दौरान वर्ल्ड बुक में तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराये वाराणसी के प्रोफेसर अमर बहादुर सिंह व प्रोफेसर अमर ज्योति सिंह द्वारा प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आबजर्वर फाऊंडेशन वाराणसी द्वारा पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता साहा, पद्म विभूषण प्रो. वशिष्ठ तिवारी, प्रो. सुखदेव त्रिपाठी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश लाल, देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय के उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, सत्यानंद यति, डॉ. मंगला सिंह, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, प्रो. अमर ज्योति सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह वैभव, स्वामी मोहनानंद यति सहित काफी संख्या में मंच पर लोग रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सानंद सिंह और मुख्य यजमान शिवानंद सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। अंत में परम्परानुसार महाराज श्री ने बुढ़िया मां का भोग लगाया हलवा पूड़ी का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया। महामंडलेश्वर के हाथों प्रसाद पाने के लिए क्षेत्र के ही नहीं अन्य प्रांतों के लोग भी सिद्धपीठ पर पहुंचे थे।

advertisement
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, 8 की मौत
धनुष – मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई गाजीपुर की अति प्राचीन पारंपरिक रामलीला
नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
वीरागंना लक्ष्मी बाई : एक प्रेरणास्रोत
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस, छात्राओं ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250726 WA0236
गाजीपुर

कारगिल शहीद इश्तियाक खान के पैतृक गांव पखनपुरा में दी गई श्रद्धांजलि

Sonu sharma
Sonu sharma
July 26, 2025
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
ओमजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एमडी के पिता एसएन सिंह को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
पॉक्सो कोर्ट का फैसला, नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा
गाजीपुर में सिविल डिफेंस की टीम की ट्रेनिग एवं मॉकड्रिल कार्यक्रम होगा बहुत जल्द शुरू : गाजीपुर डीएम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?