सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
दोषियों को फांसी व पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मछुआ समाज के युवक सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में मंगलवार को गाजीपुर के सरजू पांडे पार्क में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी नेताओं ने बताया कि यह आंदोलन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया। आंदोलन का उद्देश्य सोनू कश्यप हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है।

ज्ञापन में मांग की गई कि सोनू कश्यप हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किए जाने की भी मांग उठाई गई।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अब तक मामले की जांच धीमी गति से चल रही है, जिससे मछुआ समाज में रोष और असंतोष व्याप्त है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. (सांसद) निषाद ने मेरठ के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर प्रशासनिक मामलों में लीपापोती और पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरठ जाते समय उन्हें गाजियाबाद की सीमा पर रोक दिया गया, जिसे उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया।
डॉ. निषाद ने आरोप लगाया कि इसी दौरान अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी गई, जिससे प्रशासन की पक्षपातपूर्ण मंशा स्पष्ट होती है।



