
गाजीपुर । श्री सर्वेश्वरी समूह, गाजीपुर ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से समूह का 65 वां स्थापना मनाया यह कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह के सभी शाखाओं पर मनाई जाती है बीसवीं सदी के सबसे महान औघड संत परम पूज्य अधोरेश्रवर भगवान राम जी ने 1961मे इसी दिन श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी संस्था का प्रधान कार्यालय वाराणसी के पड़ाव नामक स्थान पर है। भक्तों द्वारा आज गाजीपुर में बौठहिया मठ किला कोहना कोट शहर गाजीपुर पर भी सर्वेश्वरी ध्वज बदल गया और बाबा कीनाराम जी व अवधूत भगवान राम,बौठहिया बाबा,राम जतन राम बाबा के साथ साथ सभी स्थानों पर पूजा आरती की गयी। अन्त में प्रसाद वितरित किया गया । सर्वेश्वरी समूह व सभी भक्त गण उपस्थित रहे ।



