
गाजीपुर । सादात लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सादात में “रन फॉर यूनिटी” (एकता की दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। सादात के थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मजुईं से नगर के रघुवंश चौराहा तक दौड़ लगाया। एसओ ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
“रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, समरसता एवं अखण्डता की भावना को सशक्त बनाना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प, “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं उत्साह से गूंज उठा। “रन फॉर यूनिटी” में उप निरीक्षक हरिहर मिश्रा, अनिरुद्ध द्विवेदी, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रदीप यादव, अनिल शुक्ला सहित महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ-साथ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तथा सरदार पटेल जी के योगदान, उनके आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को नमन किया गया।



