गाजीपुर में किसान दिवस: किसानों ने उठाईं सिंचाई, बिजली और टीकाकरण से जुड़ी समस्याएं

गाजीपुर। परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खंड के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई के किसान दिवस में अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर कि कैच क्राप के रूप में बोई जाने वाली फसल तोरिया के निःशुल्क वितरण के लिए बुकिंग प्रक्रिया चल रही है, सभी किसान भाइयों से उनके द्वारा अपील की गई कि किसान भाई अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या अपने स्वयं मोबाइल से तोरिया बीज के लिए बुकिंग करवा ले साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जिन किसान भाइयों ने कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत कृषि यंत्र बुकिंग करवाएं हैं उनके लिए ई-लॉटरी 20 या 21 तारीख को की जानी है इसकी सूचना समाचार पत्रों या व्हाट्सएप ग्रुप से किसानों को अवगत करा दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पीएम किसान योजना अंतर्गत फॉर्नर रजिस्ट्री का अभियान अभियान दिनांक 16.08.2026 से 21.08.2026 ग्रामवार चलाया जा रहा है जिन किसान भाइयों का फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाया है और उनका अंश निर्धारण हो चुका है वे किसान अपने सबंधित लेखपाल या जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर अपना फार्म रजिस्ट्री अति शीघ्र बनवा ले। कृषक शिवकुमार राय ग्राम सियाड़ी भावरकोल द्वारा बताया गया कि मेरे गांव में अभी तक एफ. एम. डी. मुहपका खुरपका का टिका अभी तक नहीं लगा है कृपया  गांव में टीकाकरण की व्यवस्था कराए। कृषक  पवन यादव ग्राम ताड़ीघाट और कृषक  जितेन्द्र राय ग्राम मिर्जाबाद द्वारा उक्त दोनों गांव में एफ.एम.डी. मुँह पका, खुरपका का टीकाकरण लगवाने के लिए अनुरोध किया गया। कृषक श्री चंद्रबली राय ग्राम ढढ़नी द्वारा शिकायत किया गया कि जमानिया पंप कैनाल से ताड़ी घाट रजवाहा ढाढ़नी से चौरी माइनर निकली है जिसमें आज तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है कृपया पानी पहुंचाने की कृपा करें। कृषक कृष्णानंद राय द्वारा शिकायत किया गया है कि ग्राम उतरौली  में चेक डैम बना है जिसका स्ट्रक्चर बिगाड़ दिया गया है डेढ़ सौ हेक्टेयर खेत में पानी लगा है कृपया इसे सही करने की कृपा करें। कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय द्वारा शिकायत किया गया है कि महरौली विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाए जिससे किसानों को सिंचाई में असुविधा न हो। कृषक अनूप राय ग्राम पकड़ी द्वारा शिकायत किया गया है कि की ग्राम पकड़ी में विद्युत तार जर्जर हो गए हैं जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक तार बदले नहीं गए हैं और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की कृपा करें जिससे सुचारू रूप से खेतों की सिचाई हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version