अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार के साथ चोरी की गई 11 बाइक बरामद

गाजीपुर । पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और 2 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी ग्राम बहलीपुर थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, नफीस अंसारीबपुत्र पप्पू अंसारी निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, रवि कुमार बिंद पुत्र सिंहासन बिंद निवासी ग्राम चकिया, थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 11 बाइक बरामद की गई है। यह गिरोह चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच देता था और उससे मिले पैसे से अपने शौक पूरे करता था।इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ के पास चेकिंग अभियान के दौरान तीन अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की बाइकें और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये बाइक चुराकर इनका नम्बर प्लेट बदल देते थे और फिर इसे बेचकर अपना शौक पूरा करते थे। इनकी गिरफ्तारी से बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version