गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के वीरपुर गांव में राजन राय (रामभद्र राय) के फार्म हाउस एवं आवास पर गृह प्रवेश के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान रामचरितमानस का 24 घंटे का अखंड पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। पाठ की पूर्णाहुति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर कार्यक्रम में राजीव राय (सांसद, घोसी), पीयूष राय, स्वामी अनंतानन्द, आलोक त्रिपाठी, पंकज राजभर, युवा समाजसेवी हिमांशु राय, उपेंद्र राय, आशीष सिंह, डीजी सी आरपी एफ चंद्रभूषण राय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं भांवरकोल ब्लॉक के अधिकांश ग्राम प्रधान, न्यायाधीश व आयकर अधिवक्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर आशीष कुमार राय को हाल ही में समाजवादी पार्टी की कर्नाटक इकाई का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया।आयोजन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

