अचानक हुई टोल फीस वृद्धि को लेकर जनता में आक्रोश

गाजीपुर । अचानक हुई टोल फीस वृद्धि से वाहन चालक परेशान हैं और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। बिरनो टोल प्लाजा पर जब हमने वाहन चालकों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि जब वाहन खरीदते समय ही रोड टैक्स चुकाया जाता है, तो फिर टोल टैक्स क्यों लिया जाता है? लोगों की मांग है कि टोल टैक्स को पूरी तरह से खत्म किया जाए या फिर इसे कम किया जाए।इधर, बिरनो टोल प्लाजा के मैनेजर पुष्कर राज साहनी का कहना है कि उन्हें रात में ही मेल के जरिए टोल फीस वृद्धि की जानकारी मिली। सभी वाहनों के टोल में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। छोटे वाहनों पर 5 रुपये तो बड़े वाहनों पर 20 रुपये ज्यादा देने होंगे।फिलहाल, टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट का बोर्ड अपडेट नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे सुधारने की बात कही जा रही है। सवाल यह उठता है कि बिना किसी पूर्व सूचना के टोल टैक्स में वृद्धि करना गलत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version