खेत में जलजमाव की समस्या से पीड़ित किसान, चेयरमैन को पत्रक देकर की समस्या के निदान की मांग

गाजीपुर। सादात नगर के करीब दो दर्जन किसानों ने अपने खेतों में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर चेयरमैन को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेन्द्र मटरू पाल, मुसाफिर यादव, रामकुमार प्रजापति, संतोष यादव, अमरनाथ प्रजापति और गौतम यादव जैसे प्रमुख किसान शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके खेत लगातार पानी में डूबे रहते हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते पानी के प्राकृतिक बहाव के रास्तों को बाधित कर रहे हैं। इस बाधा के कारण उनके खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। उन्होंने चेयरमैन से इस मामले में हस्तक्षेप कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया है। चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव सोनू ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम से वार्ता कर समस्या के निदान का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version