अमर्यादित टिप्पणी करने पर देवरिया सांसद से साहू समाज नाराज, डीएम को सौपा पत्रक

गाजीपुर । अरुण गुप्ता जिलाध्यक्ष साहू समाज गाजीपुर के नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर, देवरिया के निर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर के खिलाफ आज एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। पिछले दिनों रमाशंकर राजभर के द्वारा तेली समाज के विरुद्ध अमर्यादित एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया जो की 14 करोड़ तेली समाज का अपमान है। ज्ञात हो कि निर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर ने 27.7.2025 को मोबाइल पर अपने फेसबुक आईडी से शुभम गुप्ता की पोस्ट पर अपना कॉमेंट लिख के यह आरोप लगाया है कि हिंदू धर्म में तेली का मुंह देखना पाप है। यह पोस्ट वायरल होते ही देश का तेली समाज सांसद महोदय के इस कथन से आहत है। जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि सांसद रमाशंकर राजभर जी द्वारा की गई इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में वर्ग संघर्ष में अपराध कराने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता जी ने कहा है कि सांसद रमाशंकर राजभर ने 14 करोड़ तेली जाति के साथ-साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के ऊपर भी उन्होंने टिप्पणी की है, क्योंकि प्रधानमंत्री जी भी साहू समाज से आते हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि रमाशंकर राजभर जी ने सीधा-सीधा मोदी जी के ऊपर टिप्पणी करने का अपराध किया है जो की अशोभनीय एवं अक्षम्य है। समाज यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । उन्होंने मांग किया है कि ऐसी दशा में जांच कराकर दोषी सांसद के विरुद्ध यथोचित करवाई किया जाना चाहिए जो कि सामाजिक हित में आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से यह मांग किया है कि अगले दो दिन में सांसद रमाशंकर राजभर जी सार्वजनिक प्रेस वार्ता कर इस मामले का निस्तारण करें एवं जो व्यक्ति ने इनका फेसबुक आईडी हैक करके पोस्ट किया है उसके खिलाफ वह स्वयं मुकदमा दर्ज करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो समाज उनके खिलाफ आंदोलन करेगा एवं मुकदमा दर्ज करने पर मजबूर होगा। जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष जी के साथ संजय गुप्ता, भानु गुप्ता, राम किशुन गुप्ता, एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, एडवोकेट विनोद गुप्ता, ओजस्व साहू महेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता पंकज गुप्ता संदीप गुप्ता एवं साहू समाज आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version