अर्नब चक्रवात का कहर: पेड़ गिरने से मकान धराशायी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

गाजीपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर गाजीपुर जनपद में भी साफ तौर पर देखने को मिला। तेज आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल, तार और पेड़ गिर गए। वहीं, कुछ जगहों पर लोगो के मकान भी तेज आंधी पानी की जद में आ गए। मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान मकरध्वज यादव के रिहायशी मकान पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और देखते ही देखते मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया।गनीमत रही कि घटना के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आंधी के कारण पेड़ के गिरने से मकान की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित मकरध्वज यादव ने राजस्व विभाग की टीम से मौके का निरीक्षण कराकर हुए नुकसान का आकलन करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version