उमर अंसारी की बदली गई जेल, सुबह पांच बजे वज्र वाहन से भेजा गया गाजीपुर से कासगंज जेल

गाजीपुर । मरहूम विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी जो गाजीपुर की जिला जेल में पिछले तीन हफ्ते से बंद थे, उनकी जेल बदल दी गई है। शासन ने उसे गाजीपुर जेल से कासगंज जेल भेजने का आदेश जारी किया है। बता दें कि उमर को संपत्ति बेचने के लिए अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उमर अंसारी के बड़े भाई एवं मऊ से विधायक अब्बास अंसारी भी करीब दो साल तक कासगंज जेल में निरुद्ध रहे हैं। उसे बीते 21 मार्च को कासगंज जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। बीते गुरुवार 21 अगस्त को उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शासन ने प्रशासनिक आधार पर उसकी जेल बदल कर कासगंज भेजने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद आज गाजीपुर जेल से उमर अंसारी को पुलिस अभिरक्षा में नियमानुसार वज्र वाहन से कासगंज जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version