
गाजीपुर । राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग 31, गाजीपुर -भरौली मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एन एच वाई के अधिकारियों की ओर से 24 घंटे के भीतर तत्काल सड़क किनारे दुकानों एवं मकानों को हटाने की घोषणा से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि गत शुक्रवार को एन एच आई के प्रचार वाहनों द्वारा अल्टीमेटम दिया गया कि इस एन एच के मध्य से 12-12 मीटर की जद में दोनों तरफ आने वाले सभी दुकानदार एवं भवन स्वामी अपनी दुकान मकान तत्काल प्रभाव से हटा लें अन्यथा विभाग खुद धवतिकरण की कार्रवाई करेगा। जिससे इस एन एच किनारे बनी दुकानों एवं भू- स्वामियों में अफरातफरी मच गई है। जिससे चलते क्षेत्रीय लोगों में अचानक इस घोषणा से किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं । क्षेत्र के दुकानदारों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। इसकी जद में कठवामोंड़, गौसपुर , मुहम्दाबाद तिराहा टंकी, शहनिंन्दा, अहिरौली , सुनपुर कुंन्डेसर से लेकर सलारपुर तक क्षेत्र के पखनपुरा, मच्छटी, बढ़नपुरा, भांवरकोल, मनियां – मिर्जाबाद, पर बने आधा दर्जन राष्ट्रीय बैंकों सहित काफी संख्या में दुकान एवं मकान एवं कई मंन्दिर भी आ रहे हैं। सड़क किनारे दुकानदारों एवं भू- स्वामियों का कहना है कि इस हाईवे के चौड़ीकरण की घोषणा भले ही की जा रही है। लेकिन एन एच आई के अधिकारियों द्वारा मुआवजा को लेकर अभी तक कोई भी सूचना या नोटिस नहीं दी गई है। जिसे लेकर इससे प्रभाव में आने वाले लोगों में अफरातफरी माहौल है। इस सम्बन्ध में जब एन एच आई के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाइल नान रिचेबल बता रहा है।

