एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर प्रत्येक शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।एसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान करते हुए उसे समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है।जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version