ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम में श्रद्धा व गरिमा के साथ मनी स्वामी विवेकानंद जयंती

गाजीपुर। जनपद के ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम, कुर्था में मेरा युवा भारत, गाजीपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं सम्राट अशोक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। यह वही पावन स्थल है, जहाँ स्वामी विवेकानंद ने पवहारी बाबा के आश्रम में लगभग सवा माह तक प्रवास किया था।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं और युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी भोज एवं हवन का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत सम्राट अशोक इंटर कॉलेज से पवहारी बाबा आश्रम तक स्वामी विवेकानंद जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आश्रम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के संरक्षक श्री अमरनाथ तिवारी एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

गोष्ठी को माधव कृष्ण (प्रबंधक, डी पैराडाइज स्कूल), रजनीश वर्मा (डीसी, आयुष्मान भारत), सुभाष चंद्र प्रसाद (पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक), दिग्विजय (सभासद), जनार्दन (अध्यापक), भीम सिंह, अरुण पाल, राकेश यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिलाभ सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री अभय रंजन सिंह ने किया, जबकि रंजीत प्रजापति (युवा मंडल, आदर्श गांव) ने आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version