कड़ाके की ठंड में विधायक बेदी राम ने असहायों को बांटे कंबल

अजीत विक्रम

गाजीपुर। भीषण ठंड को देखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जखनियां तहसील के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र जखनिया के ग्राम सोफीपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने पात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक बेदी राम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है तथा ठंड के मौसम में किसी को भी कठिनाई न हो, इसके लिए शासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, मुकेश राजभर, शिवचरण राजभर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोफीपुर सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version