कमांडेंट अमित कुमार ने कहा – पौधरोपण हर मानव के स्वभाव का हिस्सा बने

गाज़ीपुर । पर्यावरण संरक्षण और खनन क्षेत्रों में हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), CCL NK & Piparwar द्वारा सोमवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रोहिणी OB डंप एवं अशोका परियोजना के NPO क्षेत्र में कुल 7,615 वेटिवर ग्रास के पौधे लगाए गए। सुबह 07:00 बजे से 08:00 बजे तक चले इस अभियान में CISF के पांच कंपनियों के अधिकारी एवं बल सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर CISF NK & Piparwar के कमांडेंट श्री अमित कुमार ने कहा कि पौधरोपण प्रत्येक मानव के स्वभाव और जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। वृक्ष-पौधे प्रकृति के सुंदर आभूषण हैं। जिस प्रकार मनुष्य अपने जीवन को सुंदर बनाने के लिए श्रृंगार करता है, उसी प्रकार प्रकृति ने भी पृथ्वी को वृक्षों, पौधों और वनों से सजाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन के लिए वृक्षों का महत्व और भी बढ़ गया है तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अमित कुमार ने कहा कि वेटिवर ग्रास का पौधरोपण खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और भूमि संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रभावित एवं खुली भूमि पर हरित आवरण विकसित करने में मदद मिलती है तथा पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जिम्मेदारी का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने CISF के बल सदस्यों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर पर्यावरण तैयार करने में योगदान देंगे। पौधरोपण अभियान में दिनेश कुमार, उप कमांडेंट; अजय कुमार पांडेय, उप कमांडेंट; हर्ष लावणिया, सहायक कमांडेंट तथा श्री मनोहर बरवाड़ा, सहायक कमांडेंट सहित CISF के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं बल सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। 118 जवानों समेत 161 CISF कर्मियों ने लिया हिस्सा अभियान में CISF के कुल 161 बल सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 05 GO’s, 38 SO’s तथा 118 OR’s शामिल रहे। अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। CISF द्वारा सुरक्षा दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भी निरंतर सहभागिता की जा रही है। रोहिणी OB डंप एवं अशोका NPO क्षेत्र में वेटिवर ग्रास का व्यापक पौधरोपण इसी क्रम में किया गया एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रयास है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version