गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: घिरने पर पशु तस्कर ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; 15 गोवंशीय बरामद

गाजीपुर/ करंडा। क्षेत्र के करंडा ताल इलाके में बुधवार भोर पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 15 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार करंडा थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता बुधवार भोर चोचकपुर पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सरौली की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक पिकअप को तेजी से जमानियां की ओर भगाने लगा

स्थिति भांपते हुए थानाध्यक्ष ने पीछा शुरू किया और इसकी सूचना बड़सरा चौकी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही बड़सरा चौकी पुलिस ने घेराबंदी की, तो तस्कर पिकअप लेकर करंडा ताल की ओर भागने लगे। खुद को घिरा देख एक तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी

पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी रोहन यादव गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल तस्कर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं पिकअप वाहन से 15 गोवंशीय पशु भी पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिए।

पुलिस के अनुसार घायल तस्कर रोहन यादव पर पहले से पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version