कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव बना प्रतिष्ठा का विषय, नामांकन प्रक्रिया संपन्न

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का वर्ष 2026 का चुनाव इस बार प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जनवरी 2026 को कर दिया गया था। चुनाव कार्यक्रम के तहत 5 और 6 फरवरी 2026 को नामांकन पत्रों की दाखिल प्रक्रिया पूरी हुई। नाम वापसी 9 फरवरी 2026 को दिन में 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संपन्न होगा, जिसमें केवल पंजीकृत मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतगणना उसी दिन सायंकाल 4 बजे से प्रारंभ होगी और इसके पश्चात सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रम रामकरन यादव (दादा) स्मृति हाल में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर के चुनाव वर्ष 2026 में कुल छह पदों के लिए मतदान होना है। इनमें उपाध्यक्ष, सहसचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी और सदस्य कार्यकारिणी के पद शामिल हैं। गुरुवार को नामांकन के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह, सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए संतोष कुमार मौर्य, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए वीरेंद्र कुमार चौबे एवं अम्बरिष कुमार श्रीवास्तव, जबकि सदस्य कार्यकारिणी के लिए अरविन्द सिंह यादव और अनुराग लाल श्रीवास्तव ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ ही बार एसोसिएशन परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अधिवक्ताओं की नजरें अब नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version