किसानों को वितरित किया गया चना व सरसों बीज के मिनीकिट

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद में तिलहन व दलहन के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी द्वारा आज विकासखंड सदर के लगभग 86 कृषकों को चना व सरसों बीज का निःशुल्क मिनीकिट वितरण कराया गया। दलहन व तिलहन उत्पादन के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है उसी के परिप्रेक्ष्य में किसानों को तिलहन व दलहन के मिनीकिट का वितरण कराया गया जिससे जनपद के छोटे व मध्यम कृषकों का रुझान अन्य परंपरागत खेती से हटकर दलहनी व तिलहनी फसलों की तरह होगा जिससे जनपद में दलहन, तिलहन का रकबा बढ़ेगा और किसान की आमदनी भी सुदृढ़ होगी। जनपद के अन्य कृषकों से भी निवेदन करना है कि सभी बीज गोदाम पर गेहूं, जो, चना, मटर, मसूर व सरसों का बीज बिक्री हेतु उपलब्ध है। सभी किसान भाई कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up. gov.in पर आवेदन कर लें तथा कृषि निवेश केंद्र पर जाकर बीज प्राप्त कर लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version