किसानों को वितरित किया गया निःशुल्क सरसों व तोरिया बीज के मिनीकिट

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद में तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी द्वारा आज विकासखंड कासिमाबाद के लगभग 100 कृषकों को तोरिया व सरसों बीज का निःशुल्क मिनीकिट वितरण कराया गया। तोरिया की फसल अल्प अवधि की होती है। जो किसान धान की अगेती फसल लेते हैं और गेहूं की मध्य अथवा विलंब से बुवाई करते हैं, बीच के समय का भरपूर प्रयोग करने के लिए तोरिया एक कैच क्राप के रूप में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। चूंकि तोरिया मात्र 75 से 90 दिनों में पककर तैयार होने वाली एक अल्पकालिक तिलहनी नकदी फसल है, इसलिए सितंबर में बुवाई करने से नवंबर के आखिर तक इसकी कटाई पूरी हो जाती है। इससे किसानों का खेत समय पर खाली हो जाता है और वे बिना किसी देरी के उसी खेत में गेहूं की रबी फसल की बुवाई कर सकते हैं। किसानों को यह भी सूचित किया जाता है कि गेहूं, चना, सरसों, तोरिया, जौ, मटर व मसूर की बीज सभी कृषि निवेश केन्द्रों पर उपलब्ध हो गया है। सभी कृषक भाइयों से निवेदन किया जाता है कि ससमय कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर बीज प्राप्त कर ले।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version