कृषि द्वारा सभी बिंदुओं पर की गई समीक्षा, वितरित किया गया बीज मिनीकिट

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद में आज श्री संजीव रंजन, विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ नोडल अधिकारी आकांक्षात्मक विकासखंड द्वारा विकासखंड मरदह में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर आकांक्षात्मक विकासखंड में लागू किए जाएं। इनमें किसी तरह की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इनके द्वारा सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समय पर सभी कृषि निवेश केन्द्रों पर बीज उपलब्ध कराकर छोटे एवं मध्यम किसानों की पहचान कर नि: शुल्क मिनीकिट एवं बुकिंग के माध्यम से बीज का वितरित कराया जाए। इस मौके पर उनके द्वारा 93 कृषकों को किसान कल्याण केंद्र मरदह में खंड विकास अधिकारी मरदह, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, जिला कृषि अधिकारी की उपस्थिति में सरसों, चना, मटर व मसूर बीज का मिनीकित वितरण किया गया। इनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समय से खुले, डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित हो, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए मरीजों की देखभाल ठीक से की जाए। सिंगेरा गौ आश्रय का भी निरीक्षण किया गया तथा खंड विकास अधिकारी मरदह को निर्देशित किया गया कि गौ आश्रम में हरे चारे, भूसा व साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। पशुओं को खुले में न रहने दिया जाए, पानी और छाया की उचित व्यवस्था की जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version