केदारनाथ सिंह व प्रमोद मिश्रा की उम्मीदवारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह तथा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर गाजीपुर भाजपा में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों के चयन का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. केदारनाथ सिंह लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभवी, सरल एवं जनता के सहयोगी व्यक्तित्व हैं। वहीं डॉ. प्रमोद मिश्रा सदैव शिक्षक हितों और उनके अधिकारों के लिए मुखर होकर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों की उम्मीदवारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा गाजीपुर के कार्यकर्ता दोनों प्रत्याशियों की विजय के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और संकल्प के साथ जुटकर चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों का व्यापक अनुभव एवं अपने-अपने वर्गों के प्रति निरंतर समर्पण उनकी मजबूत पहचान है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत से कार्य करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. केदारनाथ सिंह एवं डॉ. प्रमोद मिश्रा की उम्मीदवारी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक परिश्रम से दोनों प्रत्याशियों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा प्रत्याशियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकटा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version