गहमर हत्याकांड में तीसरे युवक का पोखरी से मिला शव

गाजीपुर। गहमर तिहरा हत्याकांड की पुष्टि – 24/25 दिसंबर की रात हुई घटना में तीसरे युवक अंकित सिंह का शव भी उसी पोखरी से बरामद हुआ, जहां पहले विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव मिले थे। एफआईआर के अनुसार जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुई थी वारदात, गांव के ही दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदला, जिसके बाद तीनों युवकों की हत्या कर शव पोखरी में फेंक दिए गए। पांच दिन चला सर्च ऑपरेशन, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद, ड्रोन से स्कैनिंग और लगभग 10 बीघा पोखरी का पानी निकलवाने के बाद शव बरामद किया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा और एएसपी अतुल सोनकर की निगरानी में कार्रवाई, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी पुलिस एक दर्जन लोग हैं अभियुक्त मुख्य आरोपियों में से एक ओम सिंह के साथ चार हिरासत में बाकी हैं फरार।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version