गाजीपुर की प्रमुख रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण का मुद्दा दिल्ली में उठा

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गाजीपुर–मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः प्रारंभ कराने और जिले की प्रमुख रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग की। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को एक मांग-पत्र भी सौंपा।

सांसद ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने संसद में जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, दुल्लहपुर, सैदपुर, सहेड़ी, महराजगंज बाजार, फुल्लनपुर और जखनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग उठाई है। इन स्थानों पर आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. संगीता बलवंत ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि गाजीपुर सिटी से मऊ तक प्रस्तावित रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना लंबे समय से ठप पड़ी है, जिसका क्षेत्र के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पुनः शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version