गाजीपुर की सांस्कृतिक जागरूकता पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गाजीपुर । महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के तत्वावधान में “गाज़ीपुर जनपद की सांस्कृतिक जागरूकता” विषयक बहुविकल्पी प्रश्न आधारित प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई। पी. जी. कॉलेज मलिकपूरा के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, भौगोलिक एवं सामाजिक पहचान के प्रति रुचि और गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। उन्होंने गाज़ीपुर की सांस्कृतिक धरोहर, प्रमुख व्यक्तित्वों, ऐतिहासिक स्थलों, लोककला और साहित्यिक परंपरा से संबंधित प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और स्थानीय गौरव को सशक्त करती है, बल्कि स्थानीय इतिहास और परंपरा के अकादमिक अध्ययन को भी प्रोत्साहित करती है क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 18 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय परिसर में आयोजित पत्रिका विमोचन समारोह के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रिंस कसौधन, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. सर्वेश पाण्डेय तथा डॉ. अनुज कुमार सिंह का सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version