गाजीपुर के डॉ.अरुण नयन का मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट के लिए हुआ चयन

गाजीपुर । कठवा मोड़ स्थानीय क्षेत्र के फतेहपुर अटवा निवासी डॉ. अरुण नयन को पश्चिम बंगाल में जनरल मेडिसिन में सरकारी मेडिकल सीट ऑल इंडिया रैंक 12207 के साथ पोस्ट ग्रेजुएट मिलने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया है
जैसे ही इस उपलब्धि की जानकारी लोगों को हुई स्थानीय पूरे गांव के लोगों में खुशी का माहौल बन गया । बता दे कि डॉ अरुण नयन वरन में बीएचयू वाराणसी के इमरजेंसी वार्ड में अपनी सेवा दे रहे थे । ज्ञात हो कि डॉ अरुण नयन गाजीपुर जनपद के फतेहपुर अटवा के मूल निवासी है। डॉ नयन के पिता स्व बैजनाथ यादव मुख्य डाकघर गाजीपुर में कार्यरत थे और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में पहचान थी । डॉ अरुण नयन की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल 2013 और इंटरमीडिएट 2015 एम् जे आर पी पब्लिक स्कूल गाजीपुर से करने के बाद नेट क्वालीफाई कर आल इंडिया में 11000 रैंक प्राप्त कर मेडिकल कालेज आजमगढ़ से एमबीबीस करने के बाद सितम्बर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक बीएचयू वाराणसी में अपनी सेवा दे रहे थे । डॉ अरुण नयन दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे है । अपने सफलता का श्रेय माता पिता भाई बहनों के साथ ही गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया । ग्रामीणों में बताया कि डॉ नयन सरल और मिलनसार स्वभाव के है और कभी भी कही भी लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version