गाजीपुर क्षेत्र के बेंवदा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम बेंवदा के निवासी अविवाहित धर्मेंद्र चौहान (35 वर्ष) पुत्र यदुनंदन चौहान की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव गांव स्थित सैय्यद बाबा मजार के पास एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, मृतक के पिता किसी अन्य शहर में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिकल मैकेनिक के पद पर कार्यरत हैं। धर्मेंद्र गांव में अपनी माता के साथ रहता था। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version