गाजीपुर: गोविंदपुर में युवाओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

गाजीपुर: जनपद के गोविंदपुर गांव में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती शुक्रवार की शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सायं 7 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर वर्तमान प्रधान पद के प्रत्याशी विनय कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका और महान समाज सुधारक थीं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाकर समाज को नई दिशा दी। आज महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना की जो बातें होती हैं, उनकी नींव सावित्रीबाई फुले ने बहुत पहले रख दी थी।

समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई और वंचित, शोषित व महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राकेश कुमार, हेमंत कुमार, सतेंद्र कुमार, शशिकांत, मुकेश राजभर, अरविंद कुमार अंचल, रामदेनी, विजय प्रताप सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version