गाजीपुर: जखनियां ब्लॉक के वरिष्ठ समाजसेवी रामकृत कुशवाहा का निधन, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदनाएं

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक अंतर्गत मुस्तफाबाद उर्फ बड़ा गांव के कई बार प्रधान रह चुके वरिष्ठ समाजसेवी रामकृत कुशवाहा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब कुशवाहा के बड़े भाई थे और अपने सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

रामकृत कुशवाहा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुंचा और परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत समाजसेवी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, ग्राम विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि रामकृत कुशवाहा ने अपने पूरे जीवन में ग्रामवासियों की भलाई को प्राथमिकता दी और पंचायत स्तर पर अनेक सकारात्मक व विकासोन्मुखी पहल कीं। उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान अनुज प्रधान, अशोक कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, रामराज कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में रामकृत कुशवाहा द्वारा किए गए कार्यों और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version