गाजीपुर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ में जाने से रोका

गाजीपुर । प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार सड़कों पर बनी हुई है। दूर-दराज से लोग ट्रेन बस और अपने प्राइवेट संसाधनों से प्रयागराज जाकर कुंभ स्नान करना चाहते हैं। ऐसे में गाजीपुर में भी भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड और हाईवे पर नजर आ रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तादी से इसकी देखभाल और व्यवस्था के लिए लगा हुआ है। दरअसल प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन गाजीपुर में अलर्ट है और जो भी गाड़ियां गाजीपुर से प्रयागराज को जा रही है। उन्हें यहीं पर रोक लिया जा रहा है, और उन सभी श्रद्धालुओं को स्थानीय लंका मैदान आटीआई ग्राउंड और बड़े-बड़े जो मैदान है, वहां पर रोका जा रहा है। जिससे की भीड़ प्रयागराज में छट जाए तो इन लोगों को आगे जाने दिया जाए। ऐसे रोके गए उन श्रद्धालुओं से बातचीत की गई तो बताया कि पश्चिम बंगाल, दार्जिलिंग, असम और बहुत दूर-दूर से लोग 24 से 48 घंटे पहले अपने घर से चले हुए हैं। जो की प्रयागराज कुंभ नहा कर पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं। श्रद्धालुओं ने कहा है कि उनको प्रयागराज में हुए हादसे के बारे में बहुत जानकारी नहीं है । अब धीरे-धीरे मीडिया या परिजनों से बात करने पर मिल रही है फिलहाल गाजीपुर में प्रयागराज जाने वाली सभी गाड़ियों को अगले आदेश तक रोका जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version