गाजीपुर: “डरना नहीं, समझना होगा”—छात्रों को एचआईवी-एड्स पर दी गई अहम जानकारी

गाजीपुर। स्थानीय राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।विश्व एड्स दिवस 2025 के लिए इस साल की थीम है- “बाधाओं को पार करते हुए, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” इस थीम के जरिए उन चुनौतियों को पहचाना जाएगा, जो अब एड्स महामारी के खिलाफ लड़ाई में खड़ी हैं, जैसे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में कमी, सामाजिक असमानताएं, भेदभाव, कलंक आदि। साथ ही नई रणनीति, नवीनीकरण और प्रतिबद्धता के साथ एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाने का प्रयास होगा। वहीं 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक-स्वास्थ्य खतरे के रूप में पूरी तरह समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में मेहनत को तीव्र करने का लक्ष्य है। इस वर्ष की थीम हमें याद दिलाती है कि एड्स से लड़ाई सिर्फ दवाओं या चिकित्सा तक सीमित नहीं है बल्कि यह सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और मानवीय संवेदना की लड़ाई है। इस थीम को साल 2030 तक एड्स को खत्म करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं सामाजिक एवं निवारक चिकित्सा के प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) का संक्रमण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना कमजोर कर देता है कि रोगी के लिए बीमारियों से मुकाबला कर पाना कठिन हो जाता है। एचआईवी संक्रमण के कारण एड्स यानी एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम का खतरा होता है। एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने, एड्स के मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और उन्हें सामाजिक भेदभाव से बचाने के उद्देश्य के साथ हर साल एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। एचआईवी की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज महत्वपूर्ण है। जितनी जल्दी एचआईवी का पता चलता है और उपचार शुरू होता है, परिणाम उतने ही बेहतर होते हैं।एचआईवी कैसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता हैं एवं इससे कैसे बचा जा सकता है इस पर प्रकाश डाला गया। जानकारी से ही बचाव संभव है, विद्यार्थियों ने इस विषय को गंभीरता से सुना, उन्होंने इस अवसर पर स्वस्थ यौन व्यवहार, स्वस्थ जीवन शैली और युवावस्था के भ्रम एवं भ्रांतियों पर भी प्रकाश डाला ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version