गाजीपुर: मृतक रामबाबू के घर पहुंचे DM, SP और भाजपा MLC विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर में शोकाकुल परिवार को जनप्रतिनिधि और प्रशासन का सहारा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का भी आश्वासनगाजीपुर, 10 अक्टूबर 2026। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने ग्राम कचकमरुला, थाना नोनहरा निवासी मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की।मृतक के परिवार से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा परिवार को सहायता धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था।परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासनपरिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराने सहित अन्य आवश्यक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही, ताकि परिवार को अनुमन्य सहायता समय से मिल सके।एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। परिवार की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।इस मुलाकात से शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही उन्हें प्रशासन की ओर से सहायता का भरोसा भी मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version