गाजीपुर में आराधना मिश्रा ‘मोना’ के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आराधना मिश्रा मोना जी को बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया साथ ही साथ माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया गया कि एक क्षमता वान कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कांग्रेस को गति देने में महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिए. कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि माननीय आराधना मिश्रा मोना जी के अंदर कांग्रेस को गगन चुंबकीय पर पहुंचने की क्षमता भरपूर है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपने क्षमता के बल पर कांग्रेस को सत्ता के मुख्य धारा में लाने का काम करेंगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक समरूप व्यवहार करते हुए सामजस स्थापित करेंगी साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा में कार्यकर्ताओं के बल पर सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेंगी माननीय मोना जी के अंदर नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में सामंजस बनाने की क्षमता है निश्चित तौर पर आगे आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भरपूर लाभ मिलेगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश सिंह यादव सूर्यकांत घनश्याम बिंद और राजेश कुमार यादव राकेश सिंह अंकित मौर्य अर्चना कुमारी शहनाज परवीन शिवकुमार नरसिंह यादव अरविंद कुमार यादव फेकू सिंह यादव प्रमोद कुमा मनमोहन सिंह यादव मुन्ना सिंह यादव इरफान खातून खालिदा फातिमा अजीत कुमार यादव वीरेंद्र कुमार यादव मोनिका यादव सहित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version