गाजीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

गाजीपुर। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और फॉर्म-6 की अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में अनियमितताओं के चलते कई पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटे हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और कथित वोट चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा गया। प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version